श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तर प्रदेश में पति-पत्नी एक साथ बने IPS ऑफिसर, योगी सरकार ने किया प्रमोशन

उत्तर प्रदेश में पति-पत्नी एक साथ IPS ऑफिसर बने हैं। योगी सरकार ने 24 PPS अधिकारियों का प्रमोशन किया है, उनमें यह पति-पत्नी भी शामिल हैं। वहीं, यूपी पुलिस में प्रांतीय पुलिस सेवा यानी PPS कैडर के 24 अफसरों के IPS बनने का रास्ता साफ हो गया है।
PPS Officers Promotion | Shresth uttar Pradesh |

PPS Officers Promotion: उत्तर प्रदेश में पति-पत्नी एक साथ IPS ऑफिसर बने हैं। योगी सरकार ने 24 PPS अधिकारियों का प्रमोशन किया है, उनमें यह पति-पत्नी भी शामिल हैं। वहीं, यूपी पुलिस में प्रांतीय पुलिस सेवा यानी PPS कैडर के 24 अफसरों के IPS बनने का रास्ता साफ हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को लोकभवन में लोकसेवा आयोग सदस्य, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव गृह दीपक कुमार की मौजूदगी में विभागीय प्रोन्नति कमेटी (DPC) की बैठक हुई है। बैठक में वर्ष 1995 व 1996 बैच के पीपीएस अधिकारियों के नाम पर विचार हुआ। बताया जा रहा है कि जल्द इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय से आदेश जारी हो जाएगा।   

पति-पत्नी बनेंगे एक साथ IPS ऑफिसर

योगी सरकार ने जिन 24 PPS अधिकारियों का प्रमोशन किया है, उनमें बाराबंकी में एसपी सिटी के पद पर कार्यरत चिरंजीव नाथ सिन्हा और उनकी पत्नी एडिशनल एसपी रश्मि रानी भी शामिल थीं। अब ये दोनों पति-पत्नी एक साथ प्रमोट होकर IPS बनेंगे।

1995-1996 बैच के इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

  • बजरंग बली
  • समीर सौरभ
  • डॉ. दिनेश यादव
  • अजय प्रताप
  • मो. इरफान अंसारी
  • अनिल कुमार
  • नेपाल सिंह
  • राकेश कुमार सिंह
  • कमलेश बहादुर
  • रश्मि रानी
  • लाल भरत कुमार पाल
  • संजय कुमार
  • अनिल कुमार यादव
  • लक्ष्मी निवास मिश्र
  • शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
  • चिरंजीव नाथ सिन्हा
  • राजेश कुमार श्रीवास्तव
  • मनोज कुमार अवस्थी
  • विश्वजीत श्रीवास्तव
  • रोहित मिश्रा
  • अमृता मिश्रा
  • शिवराम यादव
  • दीपेंद्र नाथ चौधरी
  • अशोक कुमार

1993 बैच के पीपीएस अधिकारी संजय यादव का लिफाफा बंद होने के कारण उनके नाम पर विचार नहीं किया गया है।

Read More: सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी, दूसरी पदोन्नति में बाधा नहीं बनेगा पहले मिल चुका दंड


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Doctor Hooliganism In Gorakhpur | Shresth uttar Pradesh |
गोरखपुर में डॉक्टर की गुंडई, अल्ट्रासाउंड नहीं कराया तो पत्नी-बेटे के सामने सिपाही को पीटा
Girl Student Died Due To Acid Attack | Shresth uttar Pradesh |
शर्मनाक! आठवीं की छात्रा पर एसिड अटैक, हुई मौत; पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
Pradhan Mantri Awas Yojana
खुशखबरी! प्रधानमंत्री आवास पाने अब कोई भी नहीं रहेगा वंचित, जानें क्या है नियम
Bananas of Kushinagar | Yogi Govt | Shresth uttar Pradesh |
कश्मीर से पंजाब तक कुशीनगर के केले की धूम, दशहरा और छठ है बिक्री का मुख्य सीजन
Women’s T20 World Cup 2024 | Shresth uttar Pradesh |
IND W vs SL W: श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत से बनेगा टीम इंडिया का काम, बल्लेबाजों पर होगी निगाहें
Jammu Kashmir And Haryana Assembly Election | Shresth uttar Pradesh |
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता का जताया आभार