श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

योगी सरकार का बड़ा एलान, यूपी में आज से तीन दिन की छुट्टी; जाने क्या-क्या रहेगा बंद

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार 11 अक्टूबर को महानवमी के मौके पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जबकि 12 अक्टूबर को दशहरे का सार्वजनिक अवकाश पहले से ही घोषित है। 13 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में आज से तीन दिन का अवकाश रहेगा।
Ram Navami | Big announcement by Yogi government | Shresth uttar Pradesh |

Ram Navami: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार 11 अक्टूबर को महानवमी के मौके पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जबकि 12 अक्टूबर को दशहरे का सार्वजनिक अवकाश पहले से ही घोषित है। 13 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में आज से तीन दिन का अवकाश रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार के द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 11 अक्टूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न संगठनों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया है।

दरअसल, अलग-अलग कर्मचारी संगठन ने सरकार से गुहार लगाई थी। सरकार ने कर्मचारियों की मांग पर छुट्टी घोषित की है।अब 11 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश रहेगा, जबकि 12 अक्टूबर को दशहरे का सार्वजनिक अवकाश पहले से ही घोषित है। 13 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में आज से तीन दिन का अवकाश रहेगा।

तीन दिन बैक भी बंद

वहीं, राष्ट्रीयकृत और निजी क्षेत्र के बैंक शुक्रवार से रविवार तक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने रामनवमी, विजयदशमी का अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, बैंक बंद होने से ऑनलाइन कामकाज प्रभावित नहीं होगा। वहीं, रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

Read More: नवरात्रि नवमी 11 अक्टूबर को है या 12 को , जानें सही तारीख; कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Yogi Worshiped On Navami | Shresth uttar Pradesh |
सीएम योगी ने नवरात्रि की नवमी को नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का किया पूजन
Ram Navami | Big announcement by Yogi government | Shresth uttar Pradesh |
योगी सरकार का बड़ा एलान, यूपी में आज से तीन दिन की छुट्टी; जाने क्या-क्या रहेगा बंद
akhilesh yadav
जयप्रकाश नारायण केंद्र में श्रद्धांजलि नहीं देने पर अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना
ratan tata news
यूपी: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि
navratri 2024
नवरात्रि नवमी 11 अक्टूबर को है या 12 को , जानें सही तारीख; कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Rafael Nadal Announces Retirement
Rafael Nadal: टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने किया संन्यास का एलान, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच