श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज

Sanjay Nishad attacked

Sanjay Nishad: संतकबीर नगर में एक शादी समारोह के दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और उनके समर्थकों पर हमला किया गया। इस दौरान मंत्री संजय निषाद को चोटें आईं हैं। घटना से नाराज सांसद इंजी. प्रवीण निषाद और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रविवार को संतकबीर नगर में एक शादी में शामिल होने गए थे। जैसे ही दुल्हन की स्टेज में एंट्री हुई तो नीचे संजय निषाद और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इसके चलते मौके पर ही हड़कंप मच गया। इस घटना में संजय निषाद की नाक से खून भी आया, जिसके बाद उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, संजय निषाद पर हुए हमले से कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। सभी लोगों ने देर रात पुलिस स्टेशन में हंगामा किया और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया और नाराज मंत्री और समर्थकों को मनाने का प्रयास किया। वहीं, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Rashid Khan Wedding
शादी के बंधन में बंधे अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान, इन खिलाड़ियों ने की शिरकत