श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यूपी के 39 हजार सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा इस महीने वेतन, जानें वजह

उत्तर प्रदेश में 39 हजार राज्य कर्मचारियों और आधिकारियों को इस महीने का वेतन नहीं दिया जाएगा। यूपी सरकार की तरफ से राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया था।
UP Government Employees | yogi Government | Shresth uttar Pradesh |

UP Government Employees: उत्तर प्रदेश में 39 हजार राज्य कर्मचारियों और आधिकारियों को इस महीने का वेतन नहीं दिया जाएगा। दरअसल, यूपी सरकार की तरफ से राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया था। साथ ही पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन 39 हजार कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को इस महीने का वेतन नहीं दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगी सरकार ने प्रदेश के सभी 90 विभागों के कर्मचारियों को आदेश दिया था कि 30 सितंबर तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करें, लेकिन 8 लाख 27 हजार 583 कर्मचारियों में सिर्फ 788506 कर्मचारियों ने ही संपत्ति का ब्यौरा अपलोड किया है, जबकि 39077 कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को इस महीने का वेतन नहीं दिया जाएगा।

जानें किस विभाग के कर्मचारियों ने दिया संपत्ति का ब्यौरा

राज्य सरकार की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस के 99.65 प्रतिशत कर्मचारियों ने और कृषि विभाग के 99 प्रतिशत कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा जमा कर दिया है। वहीं पशुधन, पंचायतीराज, आयुष और चिकित्सा शिक्षा के 95 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

इन विभागों से मांगी गई थी डिटेल

आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल 8,46,640 कर्मचारी और अधिकारी हैं, जिनमें से 7,88,506 कर्मचारियों ने ही मानव संपदा पोर्टल पर अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया था। इसके अलावा, जिन विभागों से संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया था, उनमें सैनिक कल्याण, टेक्सटाइल, खेल, बेसिक शिक्षा, कृषि और महिला कल्याण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, राजस्व विभाग और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

Ghaziabad: तेल और केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां कर रहीं कूलिंग का काम


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा