UP Railway Station Renamed: उत्तर प्रदेश के आठ रेलवे स्टेशनों का नाम बदल दिया गया है। मंगलवार, 27 अगस्त को उत्तर रेलवे ने यह आदेश जारी किया। यूपी में रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला।
सपा नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार से आग्रह है कि रेलवे स्टेशनों के सिर्फ नाम ही नहीं, हालात भी बदलें।
भाजपा सरकार से आग्रह है कि रेलवे स्टेशनों के सिर्फ़ ‘नाम’ नहीं, हालात भी बदलें।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 27, 2024
… और जब नाम बदलने से फ़ुरसत मिल जाएं तो रिकार्ड कायम करते रेल-एक्सीडेंट्स के हादसों के रोकथाम के लिए भी कुछ समय निकालकर विचार करें।
बता दें, उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंदर आने वाले आठ स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। इन रेलवे स्टेशनों का नाम धार्मिक और महापुरुषों के नाम पर रखा गया है। उत्तर रेलवे द्वारा जिन रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, उनमें वजीरगंज हॉल्ट, कासिमपुर हॉल्ट, मिसरौली, बानी, जायस, कबरगंज, निहालगढ़ और फुरसतगंज शामिल हैं। आइए जानते हैं इन स्टेशन के नए नाम क्या रखे गए हैं…
रेलवे स्टेशनों के पुराने नाम | रेलवे स्टेशनों के नए नाम | |
1. | कासिमपुर हॉल्ट | जायस सिटी |
2. | जायस | गुरु गोरखनाथ धाम |
3. | मिसरौली | मां कालिकन धाम |
4. | बानी | स्वामी परमहंस |
5. | निहालगढ़ | महाराजा बिजली पासी |
6. | अकबरगंज | मां अहोरवा भवानी धाम |
7. | वजीरगंज हॉल्ट | अमर शहीद भाले सुल्तान |
8. | फुरसतगंज | तपेश्वरनाथ धाम |
Read More: 800 करोड़ से बदलेगी बुलंदशहर की सूरत, लगेंगे विकास के पंख
मालूम हो कि इससे पहले साल 2023 में भी यूपी के कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए थे। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतू, बिशनाथगंज और प्रतापगढ़ के नान बदले गए थे। अंतू रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां चंद्रिका देवी धाम, प्रतापगढ़ का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन कर दिया गया था। वहीं, बिशनाथगंज स्टेशन का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिशनाथगंज कर दिया था।