श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

फिल्म Laapataa Ladies ने Oscar 2025 में बनाई जगह, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

भारतीय फिल्मों का ऑस्कर के लिए सेलेक्ट होना अपने आप में ही गर्व वाली बात है। वहीं, सोने पर सुहागा तब होगा, जब कोई भारतीय फिल्म यह अवार्ड अपने नाम कर ले। ऑस्कर 2025 के लिए इस बार भारत की आधिकारिक एंट्री का एलान हो चुका है।
Laapataa Ladies | Oscar 2025 | Aamir Khan Productions | Shresth uttar Pradesh |

Laapataa Ladies: भारतीय फिल्मों का ऑस्कर के लिए सेलेक्ट होना अपने आप में ही गर्व वाली बात है। वहीं, सोने पर सुहागा तब होगा, जब कोई भारतीय फिल्म यह अवार्ड अपने नाम कर ले। ऑस्कर 2025 के लिए इस बार भारत की आधिकारिक एंट्री का एलान हो चुका है।

इसमें आमिर खान प्रोडक्शन्स में बनी ‘लापता लेडीज’ भी शामिल है। द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने एकेडमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक एंट्री की घोषणा की है।

‘Laapataa Ladies’ का आस्कर के लिए हुआ सेलेक्शन

किरण राव की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘लापता लेडीज‘ को ऑस्कर में एंट्री मिल गई है। हाल ही में किरण यह कहते नजर आईं थी कि उनका यह सपना है कि उनकी इस फिल्म को ऑस्कर 2025 में एंट्री मिले। उनका यह सपना अब हकीकत में बदल गया है।

इन फिल्मों को पीछे छोड़ बनाई अपनी जगह

पांच फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) ने ऑस्कर 2025 में अपनी जगह पक्की की है। इस फिल्म ने ‘तंगलान’, ‘उलोजकुहू’, ‘वाजहई’ और ‘श्रीकांत’ को पीछे छोड़ दिया है।

क्या है ‘Laapataa Ladies’ की कहानी?

‘लापता लेडीज’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में दो औरतों की कहानी दिखाई गई है। ये औरतें शादी के बाद ही लापता हो जाती हैं। फिल्म की कहानी सूरजमुखी गांव में रहने वाले दीपक (स्पर्श श्रीवास्तव) से शुरू होती है। दीपक अपनी नई ब्याही पत्नी फूल (नितांशी गोयल) को शादी कर उसके गांव से पहली बार ससुराल लाता है, लेकिन रास्ते में ही फूल ट्रेन में छूट जाती है और दीपक गलती से किसी दूसरी महिला (प्रतिभा रांटा) को ले आता है। इसके बाद इन तीनों की कहानी एक ऐसे मोड़ पर आ जाती है, जो दर्शकों के होश उड़ा देती है।

Read More: बिंज वॉच के लिए शानदार हैं क्राइम पर बनीं ये फिल्में, OTT पर हैं मौजूद


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bhojpuri actress Akshara Singh | Shresth uttar pradesh |
अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, जमकर चले जूते-चप्पल
Laapataa Ladies | Oscar 2025 | Aamir Khan Productions | Shresth uttar Pradesh |
फिल्म Laapataa Ladies ने Oscar 2025 में बनाई जगह, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
land-worth-crores-sold-to-builder-in-noida-big-scam-revealed-many-employees-on-ed-radar
नोएडा: बिल्डर ने बेची करोड़ों की जमीन, ED के निशाने पर आए कई कर्मचारी
Akhilesh Yadav | Anuj Pratap Singh encounter | Shresth uttar Pradesh |
'किसी का भी फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी…', अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
Pilibhit Tiger Reserve | Shresth uttar Pradesh |
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से रात में गुजरते समय बतानी होगी पहचान, रहेगी कड़ी निगरानी
issue-of-ews-reservation-has-cropped-up-in-69000-teacher-recruitment-dispute-hearing-will-be-held-in- high court
नहीं थम रहा 69000 शिक्षक भर्ती विवाद, अब उछला EWS आरक्षण का मुद्दा; 16 अक्टूबर को HC...