श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीतने पर सीएम योगी ने मनु भाकर को दी बधाई

CM Yogi Congratulated Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को एक और पदक मिल गया है। मनु भाकर ने अब सरबजोत सिंह के साथ मिलकर देश को दूसरा पदक दिलाया है। दोनों ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने ओह ये जिन और ली वोनहो को 16-10 से हराया। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों भारतीय शूटर्स को बधाई दी।
CM Yogi Congratulated Manu Bhaker | Paris Olympics 2024 | Shresth uttar Pradesh |

CM Yogi Congratulated Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत को एक और पदक मिल गया है। मनु भाकर ने अब सरबजोत सिंह के साथ मिलकर देश को दूसरा पदक दिलाया है। दोनों ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने ओह ये जिन और ली वोनहो को 16-10 से हराया। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों भारतीय शूटर्स को बधाई दी।

सीएम योगी ने दोनों शूटर्स को दी बधाई (CM Yogi Congratulated Manu Bhaker)

मिक्स्ड टीम की इस जीत पर सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पेरिस ओलंपिक-2024 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (मिक्स्ड टीम) में कांस्य पदक जीतने पर देश के प्रख्यात शूटर सरबजोत सिंह जी एवं मनु भाकर जी को हार्दिक बधाई एवं स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगलकामनाएं। आप दोनों की इस उपलब्धि से समूचा राष्ट्र हर्षित एवं गर्वित है। आपकी विजय का यह क्रम ऐसे ही जारी रहे। जय हिंद!”

बता दें, मनु भाकर के नाम अब इस ओलंपिक में दो पदक हो गए हैं। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। मनु के अलावा, अब तक सुशील कुमार और पीवी सिंधू ने ही ओलंपिक में दो-दो पदक जीते हैं, लेकिन ये पदक अलग-अलग ओलंपिक में आए थे। इस तरह मनु ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते हैं।

इससे पहले, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। वह मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज हैं। मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे।

भारत करेगा एशिया कप 2025 की मेजबानी, क्या पाकिस्तान होगा शामिल?

पीएम मोदी ने Manu Bhaker और Sarabjot Singh को दी बधाई

पीएम मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई है। उन्होंने कहा कि हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं! मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।

भारत के लिए मेडल जीतने वाले निशानेबाज (CM Yogi Congratulated Manu Bhaker)

  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रजत पदक, एथेंस ओलंपिक 2024
  • अभिनव बिंद्रा, गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक 2008
  • गगन नारंग, कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • विजय कुमार, रजत पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • मनु भाकर, कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक, 2024

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी