श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इजराइल के राजदूत ने मंत्री नन्दी से की मुलाकात, रक्षा क्षेत्र के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर में भी भागीदारी का प्रस्ताव

भारत में इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मंत्री नन्दी ने विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में एक महाकुम्भ 2025 में आगमन के लिए आमंत्रित किया। जिस पर उन्होंने महाकुम्भ में इजराइल की मजबूत उपस्थिति एवं भागीदारी का भरोसा जताया।
Israel Ambassador Reuven Azar Met Nand Gopal Gupta Nandi | Shresth uttar Pradesh |

Israel Ambassador Reuven Azar Met Nand Gopal Gupta Nandi: भारत में इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। वहीं, यूपी में रक्षा क्षेत्र के साथ ही सिविल वर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी इजराइल की मजबूत भागीदारी पर बातचीत की।

भारत और इजरायल के द्विपक्षीय सम्बन्ध सदैव घनिष्ट और मैत्रीपूर्ण रहे

इजराइल के राजदूत का स्वागत करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि भारत और इजरायल के द्विपक्षीय सम्बन्ध सदैव बेहद घनिष्ट एवं मैत्रीपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के मध्य राजनयिक, राजनैतिक, कूटनीतिक एवं व्यापारिक साझेदारी बेहद प्रगाढ़ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्वीकार्यता शीर्ष पर है। इजराइल और भारत के बीच आपसी समन्वय व प्रोत्साहन प्रधानमंत्री के प्रयासों से अधिक बेहतर हुआ है।

सीएम योगी के नेतृत्व में ग्रोथ इंजन बनकर उभरा उत्तर प्रदेश’

मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। प्रदेश की औद्योगिक एवं आर्थिक तरक्की एक मिसाल बनी है। यही कारण है कि वैश्विक निवेशकों का उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु रुझान भी बढ़ा है।

विभिन्न सामरिक, तकनीकि एवं वैज्ञानिक निवेश परियोजनाओं हेतु उत्तर प्रदेश में असीम सम्भावनाएं हैं। इजराइल इन सेक्टर्स में काफी उन्नतशील एवं प्रभावशाली है। औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी के साथ उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर में इजराइल की कम्पनी कार्य कर रही है। डिफेंस कॉरिडोर के कानपुर नोड में इजराइल से तकनीकी हस्तांतरण के बाद छोटे हथियार बनाए जा रहे हैं।

रक्षा क्षेत्र के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर में भी भागीदारी का प्रस्ताव

इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने उत्तर प्रदेश में रक्षा और कृषि क्षेत्र के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल वर्क में भी इजराइल की मजबूत भागीदारी की बात कही। जिसके लिए मंत्री नन्दी ने उनका स्वागत किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में असीम सम्भावनाएं हैं।

महाकुम्भ 2025 में आने का मिला न्योता

मंत्री नन्दी ने विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में एक महाकुम्भ 2025 में आगमन के लिए आमंत्रित किया। जिस पर उन्होंने महाकुम्भ में इजराइल की मजबूत उपस्थिति एवं भागीदारी का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया है, जिसके लिए इजराइल तैयार है।

Read More: भारत-कनाडा विवाद में अमेरिका की एंट्री, ट्रूडो सरकार के आरोप को बताया बेहद गंभीर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
खान-पान की चीजों में मानव अपशिष्ट मिलना संज्ञेय अपराध, जल्द आएगा कठोर कानून: सीएम योगी
IND vs NZ 1st test | Shresth uttar Pradesh |
IND vs NZ: बेंगलुरु में बारिश जारी, इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है भारतीय टीम
Bahraich Violence | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
बहराइच हिंसा के बाद एक्शन में योगी सरकार, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई
Bahraich Ramgopal Mishra Postmortem Report | Shresth uttar Pradesh |
बहराइच हिंसा: नाखून उखाड़े, कंरट लगाया, शरीर में धंसे थे 30 से अधिक छर्रे; राम गोपाल के साथ बर्बरता की सभी हदें पार
Sharad Purnima 2024 | Shresth uttar Pradesh |
Sharad Purnima 2024: आज की रात होगी बेहद खास, शरद पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग
Israel Ambassador Reuven Azar Met Nand Gopal Gupta Nandi | Shresth uttar Pradesh |
इजराइल के राजदूत ने मंत्री नन्दी से की मुलाकात, रक्षा क्षेत्र के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर में भी भागीदारी का प्रस्ताव