श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कन्नौज के विकास को और गति देने में होंगे सफल…असीम अरुण का अखिलेश को लेटर

Minister of State Independent Charge Social Welfare Aseem Arun wrote letter to Akhilesh Yadav

यूपी लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने सभी को हैरान कर दिया। बीजेपी के मुकाबले सपा ने ज्यादा सीटें हासिल की है। इसके बाद अब एनडीए में मंथन शुरू हो गया है। इस बीच, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण असीम अरुण ने सपा अध्यक्ष और कन्नौज से चुने गए सांसद अखिलेश यादव को एक पत्र लिखकर उन्हें बधाई दी है।

असीम अरुण ने लिखा है कि आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी, कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के अवसर पर आपको बहुत बधाई। मैं कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हूं। कन्नौज की रोचक स्थिति है कि नगर पालिका अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी से हैं, मैं भारतीय जनता पार्टी से विधायक हूं और अब आप समाजवादी पार्टी से सांसद चुने गए हैं। यह भी, मेरी राय में भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है।

उन्होंने आगे लिखा कि आपको शुभेच्छा प्रेषित करते हुए मैं कामना करता हूं कि हम सब मिलकर कन्नौज के विकास को और गति देने में सफल होंगे। सादर, असीम अरुण

बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर चुनाव जीता था। ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में खुद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरें और जीत गए। इसके साथ ही उन्होंने सुब्रत पाठक को हराकर पत्नी डिंपल यादव की हार का बदला लिया और फिर कन्नौज की जनता के बीच में सांसद चुने गए। अखिलेश यादव पहली बार भी सांसद कन्नौज से ही चुने गए थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा