श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने भेजा 3-3 नामों का पैनल,जानें किसका कट सकता है टिकट

BJP | LOK SABHA ELECTION 2024 | CANDIDATE LIST |

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है, लेकिन बाकी बची 24 लोकसभा सीटों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी से एक बार और नामों का पैनल मांगा था, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल और दोनों उपमुख्यमंत्री ने कोर कमेटी में नामों के पैनल तैयार कर भेज दिए हैं। 24 लोकसभा सीटों के लिऐ तीन-तीन नामों का पैनल भेज दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक मेरठ लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटना तय माना जा रहा है। मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल या कुमार विश्वास को मौका दिया जा सकता है। प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का भी टिकट कटना तय माना जा रहा है। यहां से नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता के नाम की चर्चा है। अभिलाषा महापौर रही हैं।गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह की जगह अनिल अग्रवाल या अनिल जैन को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है। रायबरेली से सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय को प्रत्याशी बना सकती है। कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा है। बृजभूषण की पत्नी केतकी देवी सिंह या लड़के करण भूषण सिंह को टिकट मिल सकता है।

इसके अलावा कांग्रेस छोड़़कर भाजपा में आए वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को भदोही से भाजपा प्रत्याशी बना सकती है। पीलीभीत से चर्चा है कि वरुण गांधी की नेतृत्व से बात हुई है। ऐसे में वरूण गांधी को दोबारा मौका दिया जा सकता है। वहीं इन लोकसभा सीटों पर जो नामों का पैनल है, उनमें बलदेव औलख या जितिन प्रसाद और संजय गंगवार का नाम है। कहा जा रहा है कि सुलतानपुर से एक बार फिर मेनका गांधी को चुनाव लड़ाया जा सकता है।

सहारनपुर से पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नाम की चर्चा है। देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी मौजूदा सांसद को दोबारा मौका दिया जा सकता है। मिर्ज़ापुर से अनुप्रिया पटेल फिर से लड़ सकती हैं। घोसी से ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविन्द राजभर चुनाव लड़ सकते हैं। बलिया से मौजूदा सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट कटना तय माना जा रहा है। बलिया से नीरज शेखर या आनन्द स्वरूप शुक्ला को टिकट मिल सकता है। कानपुर से सत्यदेव पचौरी का टिकट काटकर उनकी बेटी नीतू सिंह को भाजपा टिकट दे सकती है। ग़ाज़ीपुर से मनोज सिन्हा के लड़के अभिनव सिन्हा को भाजपा टिकट दे सकती है।

बरेली से सन्तोष गंगवार का टिकट उम्र की वजह से कटना तय माना जा रहा है। संतोष गंगवार की जगह भाजपा महापौर सतीश गौतम, हरिशंकर गंगवार या योगी सरकार के मंत्री स्वतन्त्र देव को चुनावी मैदान में उतार सकती है। बाराबांकी से हालांकि मौजूदा सांसद उपेंद्र रावत का टिकट घोषित किया गया था, लेकिन एक अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पार्टी उनका टिकट काट सकती है। उपेंद्र रावत की जगह प्रियंका रावत या फिर सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के बड़े नेता पीएल पुनिया के लड़के तनुज पुनिया को भाजपा उतार सकती है। मैनपुरी लोकसभा से भाजपा योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान उतार सकती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी