श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चुनाव प्रचार का शोर थमा, योगी-मोदी-राहुल-अखिलेश ने जमकर बहाया पसीना!

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश भर में एनडीए के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए कुल 204 चुनावी कार्यक्रम किए हैं। इनमें 169 जनसभाएं की गई है, जबकि 13 रोड शो और इसके अलावा, 15 प्रबुद्ध सम्मेलन भी योगी आदित्यनाथ के द्वारा अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए किए गए।
lok sabha election 2024 | cm yogi Adityanath | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के सात चरणों में हुए चुनाव प्रचार का शोर थम गया है और इस बीच वह आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें तमाम दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने राजनीतिक दलों के लिए हुंकार भरी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश भर में एनडीए के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए कुल 204 चुनावी कार्यक्रम किए हैं। इनमें 169 जनसभाएं की गई है, जबकि 13 रोड शो और इसके अलावा, 15 प्रबुद्ध सम्मेलन भी योगी आदित्यनाथ के द्वारा अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए किए गए।

65 दिन में 204… सीएम योगी का धुआंधार प्रचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत 27 मार्च से की थी। कुल 65 दिनों में उन्होंने 61 दिन प्रचार किया। केवल चार दिन 30 मार्च, 11 अप्रैल, 17 अप्रैल और 24 अप्रैल को उन्होंने कोई भी प्रचार नहीं किया। प्रदेश के बाहर 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में भी उन्होंने 44 जनसभाएं की हैं, जबकि दो रोड शो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में और जोधपुर में किए हैं। उन्होंने बिहार और महाराष्ट्र में 9-9 उत्तराखंड और राजस्थान में चार-चार छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में तीन तीन उड़ीसा हरियाणा हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दो-दो मध्य प्रदेश दिल्ली जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ में एक-एक जनसभा की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने 100 से अधिक चुनावी कार्यक्रम कर अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की भरसक कोशिश की।

Read More: UP के रण में उतरे 12 केंद्रीय मंत्री, क्या जीत दिला पाएगी सीएम योगी की रैली ?

राहुल-अखिलेश ने खूब बहाया पसीना

अब बात समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कर लेते हैं। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने के लिए अखिलेश यादव ने भी खूब पसीना बहाया है। उन्होंने 49 दिनों में 81 चुनावी जनसभाएं की हैं। अखिलेश ने मैनपुरी कन्नौज और लखनऊ में रोड शो भी किया। वही बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी की करें और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा की तो उन्होंने भी जमकर अपनी पार्टी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जीतने के लिए खूब मेहनत की है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत 12 अप्रैल को पीलीभीत से की थी। उन्होंने प्रचार खत्म होने से ठीक पहले आखिरी जनसभा मऊ जिले की घोषी लोकसभा क्षेत्र में की। घोसी लोकसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी राजीव राय के सामने ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ताल ठोक रहे हैं। अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने भी मैनपुरी आजमगढ़ गोंडा वाराणसी कुशीनगर में रोड शो करते हुए समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगे हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने की ताबड़तोड़ रैलियां

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने 35 जनसभाएं की। उन्होंने प्रचार अभियान की शुरुआत 11 अप्रैल को महाराष्ट्र के नागपुर से की थी, उन्होंने 28 जनसभाएं उत्तर प्रदेश में सात जनसभाएं दूसरे राज्यों में की हैं। बसपा मुखिया ने मध्य प्रदेश बिहार महाराष्ट्र राजस्थान पंजाब और उत्तराखंड में भी जनसभाएं की हैं। वहीं, मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने कुल 18 सभा की। हालांकि, बाद में मायावती ने उन्हें जनसभा करने से रोक दिया।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने की 108 जनसभाएं

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी अपने उम्मीदवारों को जीतने के लिए खूब मेहनत की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी रायबरेली महाराजगंज और बांसगांव में तीन जनसभाएं की। प्रियंका ने रायबरेली में डेरा ही डाल दिया और कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली और अमेठी के चुनाव प्रचार में डटी रही। उन्होंने करीब डेढ़ महीने में 108 जनसभाएं की। प्रियंका ने सहारनपुर फतेहपुर सीकरी रायबरेली अमेठी और वाराणसी में रोड शो किया। देशभर में ताबड़तोड़ जन सभाएं करने वाले राहुल गांधी ने प्रदेश में 9 बड़ी जनसभाएं की। उन्होंने लखनऊ में एक सम्मेलन को भी संबोधित किया सोनिया गांधी भी बेटे राहुल के लिए वोट मांगने रायबरेली पहुंची थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी