श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UP के रण में उतरे 12 केंद्रीय मंत्री, क्या जीत दिला पाएगी सीएम योगी की रैली ?

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। सत्ताधारी दल भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को साधने के लिए प्रदेश में '80 बनेगा आधार, अबकी बार-400' का नारा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभांए कीं।
lok sabha election 2024 | cm yogi Adityanath | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। सत्ताधारी दल भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को साधने के लिए प्रदेश में ’80 बनेगा आधार, अबकी बार-400′ का नारा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभांए कीं। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत उत्तर प्रदेश से चुने गए केंद्र के 12 मंत्रियों को फिर से जिताने की अपील की।

उत्तर प्रदेश के आठ विधायक राजग से चुनावी मैदान में उतरे

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए राजग से उत्तर प्रदेश के आठ विधायक चुनावी मैदान में उतरे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी के लिए खूब रैली की। योगी सरकार के मंत्री व मैनपुरी से विधायक जयवीर सिंह को मैनपुरी लोकसभा से टिकट दिया गया। इनके लिए योगी ने रोड शो व जनसभा की। वहीं, खैर से विधायक व मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को हाथरस लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। फूलपुर से विधायक प्रवीण पटेल को फूलपुर लोकसभा, गाजियाबाद से विधायक अतुल गर्ग को गाजियाबाद लोकसभा, निषाद पार्टी के मझवां से विधायक विनोद कुमार बिंद को भदोही लोकसभा, नहटौर से विधायक ओम कुमार को नगीना लोकसभा, मीरापुर से विधायक चंदन चौहान को बिजनौर लोकसभा और छानबे से विधायक रिंकी कोल (अपना दल एस) को राबर्टसगंज लोकसभा सीट से राजग का प्रत्याशी बनाया गया है।

योगी सरकार के चार मंत्री और तीन एमएलसी भी मैदान में उतरे

योगी सरकार के चार मंत्री भी लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे। इनमें से जितिन प्रसाद को पीलीभीत, जयवीर सिंह को मैनपुरी, अनूप प्रधान को हाथरस और दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से मैदान में उतारा गया। इसमें से जयवीर सिंह व अनूप प्रधान विधानसभा सदस्य हैं, जबकि दिनेश प्रताप सिंह और जितिन प्रसाद विधान परिषद सदस्य हैं। इन दोनों के अलावा भारतीय जनता पार्टी ने सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्र को श्रावस्ती लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को इस बार भाजपा ने बलिया सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। सातवें चरण में बलिया में वोटिंग होगी। यूपी के मुखिया के रूप में योगी आदित्यनाथ ने इन सभी का बखूबी साथ निभाते हुए प्रचार किया।

प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत 12 केंद्रीय मंत्रियों पर भी यूपी से दांव

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा कार्यकर्ता और उत्तर प्रदेश के मुखिया के रूप में योगी आदित्यनाथ ने दोनों नेताओं के लिए कई रैली, सम्मेलन और कार्यक्रम किए। इसके साथ ही अमेठी से स्मृति ईरानी, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को महराजगंज, चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मीरजापुर से अनुप्रिया पटेल, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी, मोहनलाल गंज से कौशल किशोर और फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति फिर से जनता के बीच उतरीं। सीएम योगी ने इन सभी केंद्रीय मंत्रियों के लिए भी जनसभा की।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी