श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सीएम योगी ने नवरात्रि की नवमी को नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का किया पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे।
CM Yogi Worshiped On Navami | Shresth uttar Pradesh |

CM Yogi Worshiped On Navami: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे।

सीएम ने उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर स्थित अपने आवास परिसर में परंपरागत रूप से पीतल के परात में जल से सभी नौ कुंवारी कन्याओं के बारी-बारी पांव धोये। उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत और शक्तिपीठ की वेदी पर उगाई गई जई का तिलक लगाया। माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर, उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया।

पूजन के बाद कन्याओं को भोजन प्रसाद सीएम योगी ने अपने हाथों से परोसा। इन नौ कन्याओं के अलावा बड़ी संख्या में पहुंची बालिकाओं और बटुकों को भी पूजा के बाद श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार और दक्षिणा दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्यार-दुलार पाकर नन्हीं बालिकाओं व बटुकों की प्रसन्नता देखते ही बन रही थी। सत्कार और स्नेह के भाव से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर नौ कन्याओं व बटुक भैरव के पांव पखारे और पूजन किया। सीएम योगी के हाथों दक्षिणा मिलने से सभी बालिकाएं बेहद खुश दिखीं।

Read More: योगी सरकार का बड़ा एलान, यूपी में आज से तीन दिन की छुट्टी; जाने क्या-क्या रहेगा बंद


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UPSIDA E-Auction 43 Industrial And Commercial Plots | Shresth uttar Pradesh |
योगी सरकार की नई पहल, यूपीसीडा 43 औद्योगिक और व्यावसायिक भूखंडों की होगी ई-नीलामी
Ganga Water Supply | Ganga Water | Shresth uttar Pradesh |
मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में कल आधी रात से बंद हो जाएगी गंगाजल की सप्लाई
CM Yogi Worshiped On Navami | Shresth uttar Pradesh |
सीएम योगी ने नवरात्रि की नवमी को नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का किया पूजन
Ram Navami | Big announcement by Yogi government | Shresth uttar Pradesh |
योगी सरकार का बड़ा एलान, यूपी में आज से तीन दिन की छुट्टी; जाने क्या-क्या रहेगा बंद
akhilesh yadav
जयप्रकाश नारायण केंद्र में श्रद्धांजलि नहीं देने पर अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना
ratan tata news
यूपी: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि