रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम के बाद से लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर दिन अपने अराध्य के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रभू श्रीराम के दर्शन कर आर्शीवाद लिया है।
रामलला के दर्शन के बाद भजनलाल शर्मा ने कहा कि “मुझे यहां अयोध्या शहर पहुंचकर बहुत खुशी हो रही है। मैने भगवान राम के एत तंबू में दर्शन किये है। यह सुखद है कि हम भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन कर पायेंगे। मुझे लगता है, मैं अभीभूत हूं । मैं पीएम नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देता हूं, कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं।”
तो वही राजवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि “इस देश की श्रद्धा, हमारे धर्म के रक्षक और इस देश की जनता के कारण आज 550 साल बाद रामलला का स्थान स्थापित हो पाया है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमे दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। हमने भगवान से आर्शीवाद लिया है ताकि हम राजस्थान की जनता को सक्षम बना सके। 2047 तक देश विकसित राष्ट्र बन जाये।”
आपको बता दें, बीजेपी शासित राज्यों की कैबिनेट के राम मंदिर के दर्शन के लिए अलग-अलग दिनों का प्रोग्राम पहले ही तय कर दिया गया था। अयोध्या में देशभर से दर्शन करने के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए हर बीजेपी शासित राज्यों की कैबिनटे को दिन भी आवंटित कर दिया था। ताकि माननीय तय दिन पर अपने परिवार के साथ दर्शन कर सकें और इससे आम जनता को भी परेशानी ना हो।
राजस्थान से अयोध्या जाते समय फ्लाइट का एक वीडियों भी सामने आया है, जिसमें राजस्थान सरकार के मंत्री राममय नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक मंत्री रघुपति राघव राजा राम गाते नजर आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल पीला गमछा डाले सबसे आगे सीट पर बैठे दिखायी दे रहे हैं।
जय राम सोभा धाम। दायक प्रनत बिश्राम।।
— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) March 11, 2024
धृत त्रोन बर सर चाप। भुजदंड प्रबल प्रताप।।
सुशासन को समर्पित राजस्थान सरकार के समस्त मंत्रीगण व विधायक गण, संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ आराध्य देव प्रभु श्रीराम जी की पावन नगरी श्री अयोध्या जी का प्रवास –
जय जय श्री राम…. pic.twitter.com/X93mAzknL4
आपको बता दें राज्यस्थान से पहले अयोध्या यूपी, उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, गोवा, असम, गुजरात, हरियाणा, अरूणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों की कैबिनेट भगवान राम के दरबार में जाकर दर्शन कर चुकी है। हांलाकि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद से देश के कई हिस्सों से अयोध्या के स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। ताकि श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन कर सकें।