श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अखिलेश यादव ने श्यामलाल पाल को बनाया पार्टी का अध्यक्ष, जानिए वजह

Shyamlal Pal | Samajwadi Party | shreshth uttar pradesh |

Shyamlal Pal: लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। अखिलेश यादव ने तीसरे चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले नरेश उत्तम पटेल की जगह श्यामलाल पाल को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बता दें, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। माना जा रहा है अखिलेश यादव ने मतदान से पहले यह फेरबदल पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए के दांव को ध्यान में रखते हुए किया है। नरेश उत्तम पटेल अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनका पूरा फोकस चुनाव पर रहे इसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम पटेल को जिम्मा श्यामलाल पाल को सौंप दिया है।

कौन हैं श्याम लाल पाल ?

समाजवादी पार्टी के नए पार्टी अध्यक्ष श्यामलाल पाल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आला नगरी मोहिउद्दीनपुर गांव के निवासी हैं। वह जन सेवा इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर से प्रधानाचार्य के पद से रिटायर्ड हुए थे। श्यामलाल पाल और समाजवादी पार्टी का नाता बेहद पुराना है। वह 2007 से सपा से जुड़े हैं। सबसे पहले श्यामलाल पाल ने पार्टी में प्रदेश सचिव का पदभार संभाला था। इसके बाद वह प्रमुख महासचिव बनाए गए थे। वर्तमान में वह प्रदेश उपाध्यक्ष थे। साल 2007 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद श्याम लाल पाल ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।

बता दें, यूपी में 7 मई को 10 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं ।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |
सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला