श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ओडिशा में चक्रवात ‘दाना’ से मची तबाही, पेड़ उखड़ने से कई सड़कें अवरुद्ध; भद्रक में रेड अलर्ट

चक्रवात ‘दाना’ ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। चक्रवात दाना ने भद्रक जिले में तबाही मचा दी है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण यहां कई पेड़ उखड़ गए है। इलाके में पेड़ उखड़ने से कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।
Cyclone Dana 2024 | IMD ODISHA | Shresth uttar Pradesh |

Cyclone Dana 2024: चक्रवात ‘दाना’ ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। चक्रवात दाना ने भद्रक जिले में तबाही मचा दी है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण यहां कई पेड़ उखड़ गए है। इलाके में पेड़ उखड़ने से कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि ओडिशा में फिलहाल 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल रही हैं, जिनकी 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

IMD ने कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया है। यह धामरा से लगभग 15 किलोमीटर उत्तर और हबलीखाती नेचर कैंप (भितरकनिका) से 30 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में उत्तरी तटीय ओडिशा पर केंद्रित है। अगले 1-2 घंटों तक भूस्खलन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

चक्रवात दाना के प्रभावित नुकसान को देखते हुए 8322 चक्रवात आश्रय खोले गए

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को भुवनेश्वर में कहा कि चक्रवात दाना के कारण राहत केंद्रों में स्थानांतरित की गई 4,431 गर्भवती महिलाओं में से 1,600 ने बच्चों को जन्म दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में 4,421 गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में ट्रासंफर किया गया। राज्य ने कुल 5,84,888 लोगों को निकाला है। वहीं, शुक्रवार सुबह तक यह संख्या 600,000 से अधिक हो सकती है। प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित निकाले गए लोगों के रहने के लिए 8322 चक्रवात आश्रय का इंतजाम किया गया है।

ओडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैयार

भद्रक के एडीएम शांतनु मोहंती ने कहा कि हमने पहले ही खतरे में पड़े लोगों को निकाल लिया है और वे शेल्टर होम्स में हैं। ये होम्स खास तौर से चक्रवात को ध्यान में रख कर बनाये गये हैं। बिजली और अन्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। अग्निशमन सेवा, ओडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं।

भद्रक में भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। हमने लोगों को संदेश दिया है कि वे बाहर न निकलें। ओडिशा के भद्रक के धामरा में तेज हवाओं और बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए हैं। सड़कें साफ की जा रही हैं।

भद्रक के धामरा के तटीय गांवों में सड़कें अवरुद्ध

ओडिशा में चक्रवाती तूफान (Cyclone Dana 2024) के कारण भद्रक के धामरा के तटीय गांवों में सड़कें अवरुद्ध हैं। स्थानीय लोगों को सड़कों पर गिरे पेड़ों को साफ करते देखा गया। सड़कें अवरुद्ध हैं और कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमला, दो जवान शहीद; 2 मजदूरों ने भी गंवाई जान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uppsc protest
बैरिकेडिंग तोड़ UPPSC मुख्यालय में घुसे छात्र, डीएम और कमिश्नर भी मौजूद
IND vs SA 3rd T20
IND vs SA: भारत ने अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, तिलक ने लगाया शानदार शतक
South Africa vs India 3rd T20
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
Supreme Court Issues Guidelines To Bulldozer Justice | executive and judiciary | Shresth uttar Pradesh |
सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोजर न्याय' पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
Indecency with elderly woman in Air India flight | Shresth uttar Pradesh |
Air India की फ्लाइट में महिला के साथ अभद्रता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र
Fatehpur Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बारातियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत; 10 घायल