श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पिछली बार 10 सीट जीत ‘किंगमेकर’ बने थे दुष्यंत चौटाला, इस बार हुआ ऐसा हाल

पिछले विधानसभा चुनाव में जजपा राज्य की 90 में से 10 सीट पर जीती और ‘किंगमेकर’ के रूप में उभरी थी। उसने, 40 सीट जीतकर सामान्य बहुमत से छह सीट पीछे रह गई...
Haryana Election Results 2024 jjp-became-kingmaker-in-2019-assembly-elections-but-lost-in-this-election

Haryana Election Results 2024: हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने से लेकर पांच साल बाद राज्य में सफाया होने तक जननायक जनता पार्टी (जजपा) को बड़ा झटका लगा है। जजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा सीट पर पांचवें स्थान पर हैं और उन्हें जबरदस्त हार का सामना करना पड़ सकता है। वह 2019 के चुनाव में इस सीट से जीते थे।

2019 में जीती थी 10 सीटें (Haryana Election Results 2024)

पिछले विधानसभा चुनाव में जजपा राज्य की 90 में से 10 सीट पर जीती और ‘किंगमेकर’ के रूप में उभरी थी। उसने, 40 सीट जीतकर सामान्य बहुमत से छह सीट पीछे रह गई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ चुनाव के बाद गठबंधन किया।

अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाली पार्टी पारिवारिक कलह के कारण दिसंबर 2018 में मूल पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) से अलग होकर बनी थी। स्थापना के बाद पार्टी के ग्राफ में अचानक वृद्धि देखी गई और इस साल मार्च में भाजपा के साथ गठबंधन समाप्त होने के बाद उसके समर्थन आधार में गिरावट देखी गई।

यह भी पढ़ें- J&K में बीजेपी को तगड़ा झटका, अध्यक्ष रविंद्र रैना ने दिया इस्तीफा

भाजपा ने मार्च में मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था और नेतृत्व परिवर्तन के बाद गठबंधन टूट गया था। जजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली। जजपा उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई।

जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी छोड़ दी और उसके 10 में से सात विधायक कांग्रेस या भाजपा में चले गए।हरियाणा में दलित वोट हासिल करने के मकसद से इस चुनाव में जजपा ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया था, लेकिन उसे फायदा नहीं मिला।

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के प्रपौत्र दुष्यंत चौटाला ने पिछले महीने पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि विधानसभा चुनाव में कोई भी पार्टी 40 सीट के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haryana Election Results 2024 jjp-became-kingmaker-in-2019-assembly-elections-but-lost-in-this-election
पिछली बार 10 सीट जीत 'किंगमेकर' बने थे दुष्यंत चौटाला, इस बार हुआ ऐसा हाल
Jammu Kashmir Election Results 2024 Ravinder Raina Resign Loses Nowshera Seat read
J&K में बीजेपी को तगड़ा झटका, अध्यक्ष रविंद्र रैना ने दिया इस्तीफा
Ballia Minor girl kidnapped and allegedly raped, accused arrested
बलिया: नाबालिग मुस्लिम लड़की को अगवा किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Court gives big blow to Hindu side in Gyanvapi dispute Namaz will continue
ज्ञानवापी मामले में 10 अक्टूबर होगी अगली सुनवाई, हिन्दू पक्ष देगा अपनी दलील
Former Chief Minister Farooq Abdullah said-public-gave-mandate-omar-abdullah-will-be-the-next-cm-of-jk
'जनता ने दिया जनादेश, उमर अब्दुल्ला होंगे J&K के अगले CM...,' फारूक अब्दुल्ला
ballia-girl-pushed-from-rooftop-for-protesting-against-teasing
बलिया में मानवता शर्मसार, छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को छत से धकेला