श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मछली ने चमकाई किसान की किस्मत, सालभर में हुआ लाखों का टर्नओवर

FISH | FARMER | FARMING | UTTAR PRADESH | FIROZABAD | SHRESHTH UTTAR PRADESH |

उत्तर प्रदेश में एक ओर तो लोगों की आय का मुख्य साधन खेतों में गेंहू, आलू की फसल, मक्का, ईख आदि हैं। वहीं दूसरी ओर यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक शख्स अपने खेतों में तालाब बनाकर उनमें मछलियों के बीज बना रहा है। इस व्यवसाय से शख्स को लाखों की इनकम भी हो रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य में अधिकतर लोगों की आय का मुख्य स्त्रोत फसल उत्पादन है। यूपी में लोग गेंहु, चावल, मक्का, बाजरा, कपास आदि फसलों का उत्पादन करके पैसे कमाते हैं। लेकिन फिरोजाबाद के गांव खैरगढ़ में एक शख्स ने अपने ही खेतों में तालाब बनाकर उनमें मछलियों के बीज बना रहा है। इस कारोबार से युवक को लाखों की इनकम भी हो रही है। मछली का बीज तैयार करने वाले मधुकर यादव ने बताया कि उन्होंने आज से लगभग चार साल पहले मछली का यह काम शुरू किया था। पहले उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्होंने मछली पालन करने वाले लोगों के फार्म पर जाकर जानकारी हासिल की और फिर उड़ीसा में जाकर मछली का बीज तैयार करने की ट्रेनिंग ली।

वहीं उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से भी बीज तैयार करने की जानकारी ली है। जिसके बाद उन्होंने अपने लगभग 5 एकड़ खेतों पर तालाब खुदवाकर उसमें मछली के बच्चे तैयार करने शुरू किए। जिसमें जीआई कतला, रोहू समेत कई तरह की मछलियों के बीज तैयार किए जाते हैं और इन्हें अन्य मछली पालन करने वाले लोगों को बेचा जाता है। मधुकर यादव ने बताया कि कुछ ही साल में उन्होंने लाखों का टर्नओवर कर लिया है। इस मछली के कारोबार से उन्हें 30 से 35 लाख रुपए की इनकम होती है।

मधुकर यादव ने बताया कि वह अलग-अलग तरह की मछलियों के बीज तैयार करते हैं। उनके साथ लगभग 500 फार्मर जुड़े हुए हैं जो उनसे मछलियों के बीज खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि इन बीजों की कीमत 40 से 50 पैसे होती है, यह कीमत बच्चे के वजन के हिसाब से तय की जाती है। मधुकर यादव ने बताया कि उनका यह माल देश के कई राज्यों जैसे यूपी, पंजाब, उत्तराखंड में सप्लाई किया जाता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा