श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सिलेंडर फटने से एक परिवार के पांच सदस्यों की हुई मौत, चार की हालत गंभीर

Cylinder Blast | Uttar Pradesh | Lucknow | Shreshth UP

लखनऊ के ककोरी स्थित हाता हजरत साहब इलाके में बीती मंगलवार की रात एक घर में आग लग गई। आग लगने से किचन में रखा सिलेंडर में धमाका हुआ। जिससे परिवार के पांच लोगो की मौत हो गई। इस हादसे में छोटे बच्चों की भी मौत हो गई।  

दरअसल, मुशीर अली अपने परिवार के साथ हाता हजरत साहब में रहते थे, जहां वो घर पर ही पटाखो का कारोबार करते थे। मंगलवार रात को करीब 10.30 बजे मुशीर अली के घर के दूसरी मंजिल प आग लग गई। आग लगने के कुछ देर बाद ही सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। सिलेंडर के ब्लास्ट होने के बाद परिवार को घर से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। पूरे घर में आग फैल गई।

इस हादसे में घर के मुखिया मुशीर अली (उम्र 50), उनकी पत्नी हुस्ना बानो (उम्र 45), मुशीर अली की भतीजी राइया (उम्र 5), और दो भांजी हिबा (उम्र 2) और हुमा (उम्र 3) की मौत हो गई। घर के बाकी के सदस्य घर से बाहर निकल पे और बाहर आकर पुलिस और दमकल को फोन किया।

फोन करने के बाद पुलिस और दमकलक की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने घर के अंदर फंसी मुशीर अली की दोनों बेटियां इंशा (उम्र 16) और लकब (उम्र18) के अलावा बनोई अजमत (उम्र 30) व भतीजी अनम (उम्र17) को बाहर निकाला। चारो सदस्यों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। चारो की हालत अभी गंभीर बताई जा रही हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Tirupati Temple Prasad | Chief Priest of Ram Janmabhoomi, Acharya Satyendra Das | Shresth uttar Pradesh |
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली जानवरों की चर्बी, आचार्य सत्येंद्र दास ने की दोषी को सजा दिलाने की मांग
Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |
सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू