श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जनता की आंखों में धूल झोंककर अब सत्ता नहीं हथिया पाएगी कांग्रेस : योगी

cm yogi Adityanath | Lok Sabha Election 2024 | shreshth uttar pradesh |

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। बुधवार को चुनाव प्रचार से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा भाजपा पर नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाने के सवाल का मुंहतोड़ जवाब दिया। योगी ने कहा कि सफेद झूठ बोलने की बजाय सोनिया गांधी को सच बोलने की आदत डालनी चाहिए।

“बांटो और राज करो कांग्रेस को विरासत में मिला”

सीएम योगी ने आगे कहा कि यह हर व्यक्ति जानता है कि बांटो और राज करो कांग्रेस को विरासत में मिली है। कांग्रेस ने 1947 में अंग्रेजों की कुटील चाल को सफल होने दिया और देश का बटवारां किया। आजादी के बाद जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर देश के अंदर वर्ग संघर्ष कराया। उन्होंने कहा आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद कांग्रेस की देन है। यूपीए चेयरपर्सन के रूप में सोनिया गांधी ने 2004 से लेकर 2014 के बीच में क्या किया? यह कौन नहीं जानता। उस समय क्या यह सच नहीं कि ओबीसी के आरक्षण पर सेंधमारी लगाने के लिए जस्टिस रंगनाथ मिश्रा की कमेटी इन्होंने गठित की थी और कमेटी ने सिफारिश की थी कि ओबीसी के आरक्षण में से 6 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को दे दिया जाय। भाजपा और एनडीए ने उसे समय विरोध किया था और कांग्रेस के मंसूबे पूरे नहीं हो पाए।

क्या कांग्रेस पैदा करेगी वर्ग संघर्ष की स्थिति ?

बातचीत के दौरान सीएम योगी ने कश्मीर के मुद्दे को छेड़ते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 कांग्रेस ने लगाई थी। ओबीसी के आरक्षण में से कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सेंध लगाने का काम भी कांग्रेस ने किया। यह OBC के अधिकारों का पूरी तरह हनन है। देश को जाति, भाषा, क्षेत्र के आधार पर बांटने की कोशिश कांग्रेस ने की थी। अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जिस प्रकार की बातों का उल्लेख किया है, यह भारत की सनातन आस्था पर प्रहार तो है ही, समाज में वर्ग संघर्ष की स्थिति को पैदा करने वाला है।

“नहीं गलेगी कांग्रेस की दाल”

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस का घोषणा पत्र भारत को वर्ग संघर्ष की ओर ले जाने वाला है। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के अधिकारों में सेंध लगाने वाला है। पर कांग्रेस के इन मंसूबों को देश की जनता पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए पूरा देश मोदी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए आज एकजुट दिखाई दे रहा है। इन स्थितियों में अब कांग्रेस की दाल नहीं गलने वाली है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |
सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला