श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

45 दिन बाद भी साध्वी की समाधि पर सस्पेंस जारी, आश्रम में आई एक नई मिस्ट्री गर्ल   

साध्वी गुरु मां आशुतोषाम्वरी | Shreshth UP

साध्वी गुरु मां आशुतोषाम्वरी ने 28 जनवरी 2024 को आनंद आश्रम में समाधि ले ली थी। इस समाधि ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। आशुतोषाम्वरी ने समाधि लेने से ठीक पहले एक वीडियो जारी करके अपने शिष्यों के लिए एक संदेश भेजा था। संदेश में उन्होंने कहा था कि वो अपने गुरु ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज को उनके शरीर में वापस लाने के उद्देश्य से समाधि ले रही हैं। साध्वी को आज यानी मंगलवार को 45 दिन हो गए हैं। लेकिन, वो अभी तक समाधि से नहीं उठी हैं।

समाधि के बीच ही आनंद आश्रम में लंदन से एक लड़की आई है। इस लड़की को मिस्ट्री गर्ल भी कहा जा रहा है। यह साध्वी आशुतोषाम्वरी की भक्त है। लड़की का नाम कैप्रिया है। इन्हें हिंदी समझ आती है। लेकिन, वो हिंदी में बात नहीं कर पाती। कैप्रिया लंदन में रहती है और पेशे से बायोलॉजिस्ट है। इनका पूरा परिवार सालों पहले साध्वी आशुतोषाम्वरी से जुड़ा था। कैप्रिया को जब पता चला कि साध्वी ने संन्यास ले लिया है, तब वह उनके आश्रम में संन्यास लेने आई है। अब कैप्रिया भगवा चोला पहनकर साध्वी आशुतोषाम्वरी की सेवा में लग गई है।

मीडिया से बात करते हुए मिस्ट्री गर्ल ने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास हैं कि मां आशुतोषाम्वरी लौटेंगी। कैप्रिया ने अपना पूरा जीवन साध्वी की सेवा में समर्पित कर दिया है तो वहीं, दूसरी शिष्या साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि लोग साध्वी की समाधि को झूठा बता रहे हैं। यह गलत है। पूरी उम्मीद है और प्रार्थनाएं की जा रही हैं कि साध्वी जल्द ही आशुतोष महाराज को लेकर लौटेंगी। साध्वी के पूरे शरीर पर जड़ी बूटियों का लेप लगाकर रखा गया है। उनके शरीर को डीप फ्रीजर में नहीं रखा गया है। जब भी कोई गुरु समाधि लेता है तो उसके शिष्य उसके शरीर पर जड़ी बूटियों का लेप लगाते हैं। डीप फ्रीजर में रखने से उनके लौटने की उम्मीद खत्म हो जाती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील