श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तर प्रदेश की विधानसभा बनी पर्यटन का नया केंद्र

UTTAR PRADESH | VIDHAN SABHA | AYODHYA | SHRESHTH UTTAR PRADESH |

देश की श्रेष्ठ विधानसभाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश की विधानसभा पर्यटन का नया केंद्र बनता जा रहा है। पर्यटक छात्र छात्राएं आए दिन इसकी खूबसूरती देखने के लिए यहां आ रहे हैं। सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, अयोध्या से आए लगभग 200 छात्र छात्राओं के एक दल ने आज विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष श्री सतीश महाना से मुलाकात कर विधानसभा के बारे में पूरी जानकारी ली।

आज पूर्वान्ह 11 बजे के अब तक के सबसे बड़े छात्र छात्राओं के एक दल ने जब विधानसभा देखी तो वह बेहद आनंदित और  उत्साहित दिखाई दिए। विधानभवन के गलियारे से लेकर डिजिटल गैलरी तथा यहां लगे महापुरुषों के चित्रों आदि को देखकर विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना  से इन सबके बारे में विस्तार से जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना  ने बच्चों  से सवाल किया कि विधानसभा के बारे में क्या जानते हैं। इस पर कुछ बच्चों ने विधानसभा के बारे में थोड़ी बातें  बताई  तो श्री महाना ने उन्हे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया  कि लोकतंत्र में विधायिका की बड़ी भूमिका होती है। जनता का विधायक से सीधा संपर्क रहता है। इसलिए जनता उन्हें चुनकर भेजती है। जनता उसे ही चुनकर विधानसभा भेजती जिस पर उसका अटूट विश्वास होता है। श्री महाना ने यूपी विधानसभा के गौरवशाली इतिहास के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब उन्हे पूरी तरह से संतुष्ट किया।

साथ ही  ने उन्होंने बताया कि 18वीं विधानसभा में अधिकतर  पढ़े लिखे विधायक हैं। यह भी कहा कि राजनीति का स्वरूप अब बदल रहा है। इसलिए राजनीति में अच्छे लोग आ रहे हैं।  एक छात्रा के सवाल के जवाब में श्री  महाना ने बताया कि विधानसभा में विधेयक पारित किए जाते हैं जिसके अंतर्गत कानून व्यवस्था से लेकर जनहित के विकास के कार्य किए जाते हैं। एक अन्य छात्र के सवाल के जवाब में श्री सतीश महाना ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अधिकार होता है लेकिन कोई भी सदस्य बिना नियम के अपनी बात नहीं कह सकता है। उसे नियमावली के तहत ही सदन में अपनी बात कहनी होती है। इस मौके पर प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे भी उपस्थिति थें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी