श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गोकशी पर क्यों चुप हैं इंडी गठबंधन, सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024 | cm yogi Adityanath | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईवीएम पर सवाल उठाने पर कांग्रेस ओर इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पुख्ता हार को देख कांग्रेस के लोग ईवीएम पर दोष लगा रहे हैं। सीएम योगी ने गोमांस मुद्दे पर भी कांग्रेस और इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया।

तब क्या बैलेट से चुनाव हुए थे ?

मुख्यमंत्री ने ईवीएम मुद्दे पर कहा है कि इंडी गठबंधन जब भी हार रहा होता है, तो अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर डालने की कोशिश करता है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से सवाल किया कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में क्या बैलेट पेपर से सरकार बनी थी, 2004 में यूपीए की सरकार और 2018 में राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की और दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार क्या बैलेट पेपर से बनी थी?

कांग्रेस का न्याय पत्र, देश के लिए अन्याय पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा ने विकास, सुरक्षा और गरीब कल्याण के मुद्दे को जनता के सामने रखा। इसी बीच कांग्रेस का घोषणा पत्र सामने आया। उन्होंने कहा कि इनका घोषणा पत्र देखकर यही कहा जा सकता है कि ये भले ही कांग्रेस का न्याय पत्र हो सकता है, मगर देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए अन्याय पत्र है।

चुप क्यों हैं इंडी गठबंधन के सहयोगी ?

सीएम योगी ने सवाल किया कि क्या अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का खानपान बाकी समुदाय से अलग है। ऐसा क्या है जो बहुसंख्यक समाज खाना पसंद नहीं करता। इस देश का हिन्दू गोमांस से पूरी तरह से परहेज करता है। गाय उसके लिए मां के समान है। कांग्रेस मुसलमानों को इसकी छूट देने का प्रयास कर रही है। यह कोई भी स्वीकार नहीं करेगा। योगी ने इंडी गठबंधन के अन्य सहयोगियों से भी सवाल किया है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से क्या इनके गठबंधन के लोग सहमत हैं? उनका मौन बताता है कि वे साथ हैं और अगर साथ नहीं हैं तो सहयोगी दिलों को सफाई देनी चाहिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा