श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अब पुलिस की तर्ज पर होगी होमगार्डों की भर्ती, नियमों में हुआ ये बड़ा बदलाव

UP Home Guard Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में अब होमगार्ड की भर्ती पुलिस की तर्ज पर होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद नियमावली बनाने की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है। अब होमगार्ड को लिखित परीक्षा के बाद चयनित किया जाएगा।
UP Home Guard Recruitment 2024 | UP Home Guard | cm yogi Adityanath | Shresth uttar pradesh |

UP Home Guard Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में अब होमगार्ड की भर्ती पुलिस की तर्ज पर होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश के बाद नियमावली बनाने की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है। अब होमगार्ड को लिखित परीक्षा के बाद चयनित किया जाएगा। बता दें, पहले होमगार्ड की भर्ती फिजिकल फिटनेस टेस्ट और हेल्थ चेकअप के बाद मेरिट के आधार पर होती थी।

दशकों पुरानी व्यवस्था का अंत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, होमगार्डों की भर्ती के लिए दशकों से चली आ रही पुरानी व्यवस्था को अब खत्म कर दिया जाएगा। नई नियमावली में होमगार्ड की भर्ती के लिए पुलिस भर्ती की तरह नियम बनेंगे, ताकि होमगार्ड किसी से कम न रहें और बाकी सुरक्षा बलों की तरह पूरे आत्मविश्वास के साथ कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण कार्य कर सकें। बता दें, इससे पहले सीएम योगी ने हाल ही में 42 हजार होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। उन्होंने दो चरणों में भर्तियां करने को कहा था।

पिछले 13 वर्षों से नहीं हुई होमगार्डों की भर्ती

बता दें, पिछले 13 वर्षों से होमगार्डों की भर्ती नहीं हुई है। वहीं, मौजूदा समय में कार्यरत तकरीबन 25 हजार होमगार्ड आने वाले पांच सालों में रिटायर हो जाएंगे, जिससे कर्मचारियों का बड़ा संकट हो जाएगा। साल 2011 में जारी शासनादेश के मुताबिक, होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती वर्ष में दो बार करने का प्रावधान किया गया था। प्रत्येक वर्ष के 31 मार्च और 30 सितंबर को रिक्तियों के सापेक्ष भर्तियां करने का नियम बना था। इसके अलावा, सीधी भर्ती करने का अधिकार विभागीय चयन समिति को दिया गया था।

बरेली में 21 जुलाई को होगा सामूहिक धर्मांतरण कार्यक्रम, तौकीर रजा का एलान

होमगार्ड की भर्ती नहीं होने से बिगड़ते जा रहे हालात

फिलहाल, बीते 13 वर्ष से होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती नहीं होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने होमगार्ड संगठन के लिए 1,18,348 स्वयंसेवकों की संख्या स्वीकृत की है, जिसके मुकाबले वर्तमान में केवल 75,808 ही कार्यरत हैं। इनमें से 38,072 की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच है। इसके अलावा, बीते एक साल में 5 हजार से ज्यादा होमगार्ड रिटायर हो चुके हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी