श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शिवपाल यादव के बेटे की इन तस्वीरों से मचा बवाल, भाजपा ने घेरा

Aditya yadav | Lok Sabha Election 2024 | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। लेकिन, इसी बीच सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। चर्चा है शिवपाल यादव के बेटे और सपा प्रत्याशी आदित्य यादव की, जिनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, एक यूजर ने आदित्य यादव की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- पहचाना, बदायूं वाले जल्दी पहचान लेंगे। लड़के हैं लडकों से गलती हो जाती है।

समाजवादी पार्टी ने बंदायू से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को चुनावी टिकट दिया है। लेकिन, मतदान से पहले ही आदित्य यादव विवादों में घिर गए हैं। एक्स पर आदित्य यादव की वायरल तस्वीरों के कारण बवाल मचा हुआ है। इन तस्वीरों को एक्स पर महेन्द्र विक्रम ( मोदी का परिवार) नाम से एक यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है “पहचाना, बदायूं वाले जल्दी पहचान लेंगे, लड़के हैं लडकों से गलती हो जाती है। फोटो असली है और 2012 कीं है।”

हालांकि, वायरल तस्वीरों पर आदित्य यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके कॉलेज के दिनों की व्यक्तिगत पुरानी तस्वीरें है। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना राजनीति को निम्न स्तर पर जाना दर्शाता है। साथ ही लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत जीवन में कौन क्या करता है, कैसे रहता है। यह किसी का विषय नहीं होना चाहिए।

बता दें, तीसरे चरण में यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर सात मई को वोटिंग है। इन दस सीटों पर 100 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। जिन दस सीटों पर मतदान होना है उनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं ,आंवला और बरेली शामिल है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?