श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘अयोध्या में BJP की हार नहीं हुई, बल्कि…’, परमहंस आचार्य का बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024 Result: तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के हारने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भाजपा की हार नहीं हुई है, इसके पीछे एक रहस्य है। भाजपा ने जानबूझकर अयोध्या की सीट छोड़ी है।
Jagadguru Paramhans Acharya | Lok Sabha Election 2024 Result | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग ने 4 जून को देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम ने भाजपा को जोर का झटका दिया है। यूपी में भाजपा को केवल 33 सीटें मिली, जबकि समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली हैं। इसके अलावा भाजपा को अयोध्या में फैजाबाद लोकसभा सीट पर भी हार का मुंह देखने को मिला है। लोकसभा चुनाव से पहले, जहां यूपी में चारों ओर एक ही गूंज थी, जो राम को लाए हैं हम उनके लाएंगे, यह चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद फीका पड़ गया। हर कोई हैरान है कि भाजपा को अयोध्या में भी हार का मुंह क्यों देखना पड़ा? 500 वर्षो के बाद लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण कराया गया, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, बावजूद इसके भाजपा को अयोध्या में हार का सामना करना पड़ा। बता दें, भाजपा ने यहां से लल्लू सिंह को मैदान में उतारा था।

इसी बीच, तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के हारने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भाजपा की हार नहीं हुई है, इसके पीछे एक रहस्य है। भाजपा ने जानबूझकर अयोध्या की सीट छोड़ी है। इसकी वजह यह है कि इंडिया गठबंधन ने यहां से एक दलित व्यक्ति को टिकट दिया था, जो बहुत बुजुर्ग हैं, इतने बुजुर्ग हैं कि उनका साल और 6 महीने चलना मुश्किल है। भाजपा के लिए बुजुर्गों और दलितों का सम्मान सर्वोपरि है।

8 जून को पीएम मोदी लेंगे शपथ! ग्रह-नक्षत्र दे रहे ये बड़े संकेत

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने रामायण का जिक्र करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के समय रामराज था। उस समय भगवान राम सभी की खबर रखते थे, चारों तरफ देखते थे, किसी को कोई कष्ट तो नहीं है। मंथरा, जो कि एक दलित महिला थी, उनके कहने पर प्रभु श्रीराम खुशी-खुशी 14 साल के लिए वन चले गए। उस समय एक दलित ने कहा था, मैं चाहता हूं भगवान राम माता सीता का परित्याग कर दें, तो प्रभु श्रीराम ने सीता का परित्याग कर दिया था।

परमहंस आचार्य ने आगे कहा कि भाजपा अयोध्या की सीट हारी नहीं है। इसको नरेंद्र मोदी ने जानबूझकर एक बुजुर्ग और दलित के सम्मान में छोड़ दिया है। अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ता लल्लू सिंह कहते थे कि इस बार यहां पर दलित के सम्मान पर वोट देना चाहिए। यह एक बड़ी बात है और यही रामराज है, लोग इस बात को समझेंगे, तो वे जानेंगे कि नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व कितना बड़ा है, उनका दलित, गरीब और किसानों के प्रति कितना प्रेम है। यहां भाजपा हारी नहीं है, यहां से जीतने वाले प्रत्याशी बहुत बुजुर्ग हैं। आगे जब चुनाव होंगे, तो भाजपा यहां लाखों वोट से जीतेगी।

बता दें, अयोध्या की फैजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के दो बार के सांसद लल्लू सिंह को 47,935 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। सपा उम्मीदवार को यहां से 5,54,289 वोट मिले हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा