श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘BJP की बहुत बुरी हार होने वाली है’, वोट डालने के बाद बोले अखिलेश

Akhilesh Yadav | Third Phase Voting | Lok Sabha Election 2024 | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024 Third Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें मुरादाबाद, सम्भल, हाथरस, अलीगढ, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, बदायूं और बरेली शामिल हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक होनी है।

इन 10 सीटों पर 9 बजे तक 11.13% मतदान हो चुका है। आगरा में 10.62%, आंवला में 11.42%, बदायूं में 10.09%, बरेली में 8.91%, एटा में 10.52%, फतेहपुर सीकरी में 14%, फिरोजाबाद में 13.36%, हाथरस में 10.77%, मैनपुरी में 12.18% और संभल में 14.71% मतदान हो चुका है।

यूपी में मतदान के बीच समाजवादी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार संग सैफई में वोट डालने पहुंचे।

वोट डालने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बीजेपी की बहुत बुरी हार होने वाली है क्योंकि किसान, युवा, व्यापारी, हर वर्ग के लोग उनसे परेशान हैं।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है, ”बीजेपी के लोगों को भी इसकी सजा मिलनी चाहिए, हालांकि वे कहेंगे कि यह चुनाव आयोग का फैसला है, बीजेपी के लोग जानबूझकर आपको नुकसान पहुंचाने के लिए गर्मियों में वोट कराते हैं। यह मतदान एक महीने पहले हो सकता था। मैं अपने सभी साथियों और मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।”

बता दें, मुलायम सिंह यादव की बहू और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं। वहीं, बीजेपी ने डिंपल यादव के खिलाफ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा