श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

4th Phase Voting: यूपी की 13 सीटों पर किन प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला?

Lok Sabha Election 2024 | 4th Phase Voting | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: देशभर में सात चरणों के तहत लोकसभा चुनाव होना है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन 13 सीटों पर 130 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। चौथे चरण में यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें शाहजहांपुर , खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई , मिश्रिख , उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा , कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच लोकसभा सीट शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक होना है।

बता दें, चौथे चरण में आज जिन 13 सीटों पर मतदान हो रहा है, साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने इन सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार का चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक कन्नोज सीट पर आमने-सामने हैं। अब देखना यह है कि इस बार सपा मुखिया जीत का परचम लहराएंगे या फिर भाजपा पिछली बार के चुनाव की तरह जीत दर्ज करेगी। आइए जानते हैं इन 13 सीटों पर किन-किन उम्मीदवारों के बीच टक्कर है।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट

शाहजहांपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने अरुण कुमार सागर को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, सपा ने ज्योत्सना गोंड और बसपा ने डीआर वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

खीरी लोकसभा सीट

भाजपा ने लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सपा ने उत्कर्ष वर्मा को चुनावी रण में उतारा है। बसपा ने यहां से अक्षय कालरा को टिकट दिया है।

कानपुर लोकसभा सीट

भाजपा ने कानपुर लोकसभा सीट से रमेश अवस्थी को टिकट दिया है। वहीं, इंडिया अलायंस की ओर से कांग्रेस के आलोक मिश्रा को मैदान में उतारा गया है। बसपा ने यहां से कुलदीप भदौरिया को टिकट दिया है।

कन्नौज लोकसभा सीट

कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सपा मुखिया के सामने भाजपा के सुब्रत पाठक मैदान में हैं। बसपा ने यहां से इमरान बिन जाफर को उम्मीदवार बनाया है।

अकबरपुर लोकसभा सीट

भाजपा ने अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह भोले को टिकट दिया है। सपा ने यहां से राजाराम पाल को मैदान में उतारा है। वहीं, बसपा की ओर से राजेश द्विवेदी चुनाव लड़ रहे हैं।

इटावा लोकसभा सीट

इटावा लोकसभा सीट से भाजपा ने रमाशंकर कठेरिया को मैदान में उतारा है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने जितेंद्र दोहरे को उम्मीदवार बनाया है। बसपा की ओर से सरिता सिंह बघेल चुनाव लड़ रही हैं।

उन्नाव लोकसभा सीट

उन्नाव लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज और सपा की अनु टंडन आमने-सामने हैं। वहीं, बसपा ने अशोक पांडेय को मैदान में उतारा है।

मिश्रिख लोकसभा सीट

मिश्रिख लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से अशोक कुमार रावत चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सपा की ओर से संगीता राजवंशी और बसपा की ओर से बीएआर अहिरवार को टिकट दिया गया है।

हरदोई लोकसभा सीट

भाजपा ने हरदोई लोकसभा सीट पर जयप्रकाश रावत को मैदान में उतारा है। वहीं सपा की ओर से उषा वर्मा चुनाव लड़ रही हैं। बसपा ने यहां से भीमराव अंबेडकर को टिकट दिया है।

धौरहरा लोकसभा सीट

धौरहरा लोकसभा सीट से भाजपा ने रेखा वर्मा को टिकट दिया है। वहीं, सपा ने आनंद भदौरिया और बसपा ने श्याम किशोर अवस्थी को चुनावी मैदान में उतारा है।

सीतापुर लोकसभा सीट

भाजपा ने सीतापुर लोकसभा सीट से राजेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सपा ने राकेश राठौर को टिकट दिया है। बसपा ने यहां से महेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा है।

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट

फर्रुखाबाद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने डॉ नवल किशोर शाक्य को टिकट दिया है। बसपा ने क्रांति पांडेय को मैदान में उतारा है।

बहराइच लोकसभा सीट

भाजपा ने बहराइच से आनंद गौंड को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, सपा के रमेश चंद्र और बसपा के ब्रजेश कुमार आमने-सामने हैं।

बता दें, इन सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए 130 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। इन उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला 2 करोड़ 46 लाख से अधिक मतदाता करेंगे, जिनमें एक करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष मतदाता, एक करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला मतदाता और 947 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इन सभी 13 सीटों पर कुल 26588 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा मतदान केन्द्र 2498 उन्नाव लोकसभा सीट में क्षेत्र में है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी