श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

LS Election: जानें कौन हैं पीलीभीत से सपा उम्मीदवार भगवत शरण गंगवार?

-bhagwat sharan gangwar | Akhilesh Yadav | Shreshth UP

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीते बुधवार के दिन समाजवादी पार्टी ने लोकसभा के 7 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सपा ने पीलीभीत सीट से भगवत शरण गंगवार को इस बार लोकसभा चुनाव में उतारा है। इस सीट पर सपा से वरुण गांधी को टिकट मिलने की बात भी हो रही थी। लेकिन अब सपा ने अपना प्रत्याशी उतारकर अटकलों को विराम दे दिया है। हालांकि, भाजपा ने अभी तक पीलीभीत सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

कौन हैं भगवत शरण गंगवार?

समाजवादी पार्टी की ओर से भगवत शरण पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ेगे। बता दें कि भगवत शरण सपा के राज में में लघु उद्योग और निर्यात प्रोत्साहन राज्य मंत्री रह चुके हैं। भगवत शरण गंगवार नवाबगंज से पांच बार विधायक भी रह चुके हैं। उन्होने आखिरी चुनाव 2012 में जीता था। इसके बाद 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भगवत शरण ने 1991 और 1993 के दो चुनाव बीजेपी की ओर से लड़े थे और जीते भी थे। बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। फिर 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार वो समाजवादी पार्टी की ओर से विधायक चुने गए।

पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ने पर क्या बोले

सपा की घोषणा के बाद भगवत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि,’’ मैंनें बहुत चुनाव लड़े हैं। जीते भी बहुत हैं। हारे भी हैं। पूरी बरेली को हमारे बारे में पता है। हमारी पार्टी ने गरीब, जरूरतमंद और बीमार-विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी हैं। खासतौर पर उन बेटों को जिनको पढ़ाई करनी है। हम निश्चित रूप से जीतेंगे।‘’

वरुण गांधी को टिकट देने पर बोले ये

वरुण गांधी के सपा में शामिल होने को लेकर गंगवार ने कहा कि जो पार्टी के मुखिया अखिलेश बोलेंगे वो वही करेंगे। अगर वरुण को चुनाव लड़ाने के लिए अखिलेश, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी भी कहती हैं तो वे इसके लिए तैयार हैं। ऐसा होने पर वे खुद बरेली चले जाएंगे और वहां प्रवीण सिंह के लिए प्रचार करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी