श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Budget 2024: आज मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 23 जुलाई को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो गया है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। ये बजट मोदी सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट होगा।
Budget 2024 | Union Budget 2024 | Nirmala Sitharaman | PM Narendra Modi | Shresth uttar Pradesh |

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 23 जुलाई को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो गया है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। ये बजट मोदी सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट होगा। वहीं, वित्त मंत्री सीतारमण लगातार सात बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी।

Budget 2024: वित्त मंत्री सीतारमण तोड़ेंगी देसाई का रिकॉर्ड 

बजट से जुड़ी सभी जानकारियां indiabudget.gov.in पर मौजूद होंगी। बजट दूरदर्शन, संसद टीवी और अलग-अलग आधिकारिक सरकारी यूट्यूब चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा। वहीं, निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ेंगी। सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब तक देसाई ने बनाया था।

Budget 2024: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी सातवां बजट

निर्मला सीतारमण को 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। इसी साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। तब से सीतारमण ने इस साल फरवरी में एक अंतरिम सहित लगातार छह बजट पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025) का पूर्ण बजट उनका लगातार सातवां बजट होगा। वह देसाई के रिकॉर्ड से आगे निकल जाएंगी, जिन्होंने 1959 से 1964 के बीच लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।

बजट से लोगों को है ये खास उम्मीदें

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार पेश होने वाले आम बजट में नई पेंशन प्रणाली और आयुष्मान भारत जैसी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को लेकर कुछ घोषणाएं हो सकती हैं। हालांकि, आयकर के मामले में राहत की उम्मीद कम है। उनका यह भी कहना है कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बुनियादी ढांचे पर जोर, ग्रामीण और कृषि संबंधी आवंटन बढ़ने और सूक्ष्म तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाये जाने की संभावना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी