Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का पार्थिव शरीर राजेंद्र नगर स्थित आवास पर ले जाया गया है, जहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ी है। आज शाम पटना के गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
सुशील कुमार मोदी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि
सुशील मोदी का 13 मई देर शाम को निधन हो गया था। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके देहांत से देशभर में शोक का माहौल है। सुशील बिहार भाजपा के बड़े नेता थे। उनके निधन से पार्टी को काफी क्षति पहुंची है। उनके आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जा रही है। सुशील को उनके आवास से अब पटना के बीजेपी कार्यालय ले जाया गया है।
#WATCH | Patna: People pay last respects to former Bihar Deputy CM and BJP leader Sushil Kumar Modi, at his residence. pic.twitter.com/ZEZTTlyNIt
— ANI (@ANI) May 14, 2024
पक्ष-विपक्ष के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
सुशील के निधन पर पक्ष और विपक्ष के लगभग सभी नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है। RSS प्रमुख ने भी शोक जताते हुए लिखा कि सुशील कुमार मोदी के अचानक निधन से दुःख हुआ। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार साथ हैं।
एक्स पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक
सम्राट चौधरी ने लिखा, ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।’
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
— Samrat Choudhary (Modi Ka Parivar) (@samrat4bjp) May 13, 2024
यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
ॐ शांति शांति pic.twitter.com/IEyMeH2Htt
कौन थे सुशील कुमार मोदी?
सुशील कुमार मोदी का जन्म पटना में रत्ना देवी और मोती लाल मोदी के घर 5 जनवरी 1952 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पटना के सेंट माइकल स्कूल से पूरी की थी। जय प्रकाश नारायण के आंदोलन के दौर में उन्होंने एम.एस.सी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इसके बाद जय प्रकाश नारायण के आंदोलन में भाग लेने वाले सुशील कुमार मोदी 1990 में पहली बार विधायक बने थे। फिर सुशील मोदी भारतीय जनता पार्टी और जदयू की गठबंधन वाली सरकार में डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। मोदी ने 1987 में जेसी जॉर्ज से शादी की। जेस्सी जॉर्ज मुंबई से हैं। इनके दो बेटे उत्कर्ष ताथगेट और अक्षय अमृतांशुॉ हैं।