श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UP के पूर्व डीजीपी पत्नी संग हुए BJP में शामिल, लड़ सकते हैं चुनाव

Former DGP Vijay Kumar Joins BJP | Lok Sabha Election 2024 | shreshth uttar pradesh |

Former DGP Vijay Kumar Joins BJP: उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार पत्नी अनुप संग भाजपा में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पूर्व डीजीपी विजय कुमार और उनकी पत्नी के साथ विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। जहां एक ओर राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं वहीं, दूसरी ओर विभिन्न दलों के कई बड़े नेताओं ने लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा का दामन थाम लिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार और उनकी पत्नी सोमवार को यानी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में पूर्व डीजीपी विजय कुमार और उनकी पत्नी के अलावा विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

पूर्व डीजीपी को भाजपा बना सकती है उम्मीदवार

बता दें, 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी, विजय कुमार 31 जनवरी, 2024 को रिटायर हुए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा ने यूपी में 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है। इस बीच चर्चा है कि भाजपा पूर्व डीजीपी को मछलीशहर या कौशांबी से उम्मीदवार बना सकती है।

भाजपा में शामि‍ल होने के बाद पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने कहा, “पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। मैं पार्टी में शामिल होकर देश के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकूंगा।”

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “बड़ी संख्या में विभिन्न दलों में काम करने वाले बड़े राजनीतिक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सभी का स्वागत करता हूं। हम सबसे अनुरोध करते हैं कि सब लोग जुटेंगे और उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए काम करेंगे।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी