श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रशासन कर रहा विशेष इंतजाम


अयोध्या में बन रहे भगवान रामलला के भव्य मंदिर का 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है। पीएम मोदी के द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने देशभर से लाखों श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराने का कार्यक्रम तैयार किया है।

भाजपा इस अभियान में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में चर्चित और गैर विवादित लोगों को राम मंदिर में दर्शन करवाने ले जाएगी। ये लोग ऐसे होंगे जिनका विभिन्न सामाजिक वर्गों-समुदायों में अपना खास प्रभाव है। इसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, कला-साहित्य, गीत-संगीत, नृत्य और अभिनय के अलावा अन्य क्षेत्रों के कलाकार, विभिन्न समाजों के संगठन के प्रमुख, आचार्य, पीठ और सामाजिक नेता शामिल हैं। इसके अलावा चिकित्सा, विधि, सेना और शिक्षण से जुड़े लोग, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं और संबंधित विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यों में भामाशाह (दानदाताओं) की भूमिका निभाने वाले लोगों को अयोध्या ले जाने का प्लान बनाया जा रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Negligence In Maintenance Of Taj Mahal | Taj Mahal | Shresth uttar Pradesh |
ताजमहल की देखरेख में बड़ी लापरवाही, मुख्य गुबंद में उगा पौधा; अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
Kolkata rape-murder Doctors end protest will return to work from Saturday
कोलकाता रेप-मर्डर: डॉक्टरों ने खत्म किया विरोध प्रदर्शन, शनिवार से लौटेंगे काम पर
Jaunpur Principal repeatedly raped 8th class student by threatening her case registered
जौनपुर: 8वीं की छात्रा को धमकी देकर प्रधानध्याक ने बार-बार किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
India vs Bangladesh | Shresth uttar Pradesh |
India vs Bangladesh: बांग्लादेश की खराब शुरुआत, 40 रन पर गंवाए 5 विकेट
Tirupati Temple Prasad | Chief Priest of Ram Janmabhoomi, Acharya Satyendra Das | Shresth uttar Pradesh |
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली जानवरों की चर्बी, आचार्य सत्येंद्र दास ने की दोषी को सजा दिलाने की मांग
Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |
सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत